पेरिस में मल्लिका सहरावत पर जानलेवा हमला और लूटपाट की कोशिश

0
मल्लिका सहरावत

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी मल्लिका सहरावत पर तीन अज्ञात लोगों ने हलमा कर दिया। उन पर ये हमला उनके अपार्टमेंट के बाहर ही हुआ। हमले के वक़्त वो अपने एक अज्ञात दोस्त के साथ थी।

मल्लिका पर ये हमला उस वक़्त हुआ जब वो अपने दोस्त के साथ पार्टी से फ्लैट पर लौट रही थी। तभी कुछ लोगों ने आंसू गैस छिड़ककर उनके मुंह पर कपड़ा डाला और दोनों को बुरी तरह से पीटा। यह घटना टीवी स्टार किम कर्दशियां के साथ हुई लूटपाट की घटना के लगभग एक महीने बाद हुई है।

इसे भी पढ़िए :  एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए फ्रांस में मुसलमान गए कैथोलिक शोक सभाओं में

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 40 वर्षीय अभिनेत्री और उनके अज्ञात दोस्त पर हमला पिछले शुक्रवार को किया गया था। यह हमला उनके अपने अपार्टमेंट के ब्लॉक में ही हुआ था तब दोनों किसी समारोह में हिस्सा लेकर रात नौ बजकर 40 मिनट पर अपने फ्लैट में पहुंचे थे। इस हमले में मल्लिका और उनके दोस्त को मामूली चोट लगी है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों पर हो निर्णायक कार्रवाई- फ्रांस

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने अपना मुंह स्कार्फ से ढका हुआ था। और बिना कुछ कहे उन लोगों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले के बाद मल्लिका और उनके दोस्त ने इमरजेंसी को फोन किया लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने इस मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी है। इस हमले को डकैती के प्रयास को हमले की वजह मानकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस की अदालत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रमुख 'क्रिस्टीन लेगार्द' को ठहराया दोषी