बीजेपी नेता की घोषणा, संजय लीला भंसाली को जूता मारने वाले को देंगे 10 हजार रूपये का इनाम

0
संजय लीला भंसाली

बॉलिवुड के मशहूर प्रड्यूसर-डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान हाथापाई और मारपीट हुई। जिसे लेकर विवाद धमने का मान ही नहीं ले रहा है। दरअसल राजस्थान के जयपुर के जयगढ़ किले में उनका फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग चल रही थी जिसे लेकर नाराज राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़-फोड़ की। हाथा-पाई के दौरान प्रदर्शनकारियों ने भंसाली को थप्पड़ भी मार दिया। भंसाली पर करणी सेना के हमले के बाद से लगभग पूरा बॉलिवुड भी गुस्से में है।

इसे भी पढ़िए :  अगर आप न्यूज़ चैनल नहीं देखते तो जरूर देखिए ये 10 मिनट का बुलेटिन और रखिए खुद को अपडेट। देखिए -GOOD MORNING COBRAPOST

इसी कड़ी में अब बीजेपी नेता अखिलेश खंडेलवाल ने अपनी फेसबुक वाॅल पर लिखा कि संजय लीला भंसाली को जूते मारने वाले को 10 हजार रूपये इनाम की घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  राखी ने कहा मीका ऐसा नहीं कर सकते, 'मॉडल के आरोप बेबुनियाद'