रिजर्व बैंक ने 10 रुपये के नकली सिक्के होने की अफवाह को किया खारिज

0
फोई फोटो।

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) ने 10 रुपये के नकली सिक्के के परिचालन में होने की अफवाह को खारिज करते हुए रविवार(20 नवंबर) को लोगों से ऐसी झूठी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा। आरबीआई ने लोगों से सभी प्रकार के सौदों में बिना किसी झिझक के इन सिक्कों को स्वीकार करने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद सोने के दाम में गिरावट जारी, 6 महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि ऐसी सूचना मिली है कि कुछ कम जानकार या गलत जानकारी रखने वाले लोग व्यापार, दुकानदार आदि समेत आम लोगों के बीच इस प्रकार के सिक्कों को लेकर संदेह खड़ा कर रहे हैं। इससे देश के कुछ भागों में इन सिक्कों का प्रचलन बाधित हो रहा है और इससे भ्रम की स्थिति बन रही है।

इसे भी पढ़िए :  अनिल अंबानी ने बेटे को बनाया डाइरेक्टर, कहा-'अनमोल इफेक्ट' रिलायंस के लिए लेकर आया गुड लक

बयान के अनुसार कि रिजर्व बैंक लोगों को सलाह देता है कि वे इस प्रकार की झूठी अफवाह पर ध्यान नहीं दें और उसे अनसुना कर दें। बिना किसी झिझक के अपने सभी सौदों में इन सिक्कों को कानूनी मुद्रा के रूप में स्वीकार करें।

इसे भी पढ़िए :  विदेशी होटलों के दामों को कम करने के लिए रचा जा रहा है षड्यंत्र: सहारा