सोनिया गांधी ने ‘अजान’ की आवाज सुनते ही रोका भाषण, साड़ी से ढक लिया सिर

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी के इलाहाबाद में रैली के दौरान अजान की आवाज सुनते ही अपना भाषण रोक दिया। साथ ही सिर का साड़ी से ढक लिया। इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाहाबाद गई हुई हैं। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतारेंगे बोजीपी-कांग्रेस?

लोगों को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि इंदिरा जी की सबसे बड़ी चिंता देश को मजबूत बनाने की थी। ऐसा देश बनाने की थी, जिसमें हम सब सुरक्षित हों। हम सबको आगे बढ़ने का मौका मिले। ऐसा देश जिसमें हम सबको गर्व हो। शहादत से पहले उन्होंने कहा था कि मेरे खून का एक-एक कतरा इस देश को जीवित करेगा और ऐसा ही हुआ।

इसे भी पढ़िए :  MCD चुनाव : हाई कोर्ट ने आप को दिया तगड़ा झटका, कहा EVM के जरिए ही होगा चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष अभी भाषण दे ही रही थीं कि इस दौरान अपने भाषण के क्रम में उन्हें ‘अजान’ की आवाज सुनाई दी। ‘अजान’ की आवाज सुनते ही सोनिया गांधी ने अपना भाषण रोक दिया। अजान खत्म होने पर उन्होंने फिर से भाषण देना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव: आम सहमति बनाने की कोशिश, सोनिया गांधी से मिले बीजेपी नेता

सोनिया गांधी से पहले भी कई नेता अजान के दौरान अपना भाषण रोक चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसी साल बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अपना भाषण अजान के लिए चार मिनट तक रोक दिया था।