लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया

0
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर सिंह का इस्तीफा आज स्वीकार कर लिया। स्पीकर ने कहा, ‘मैंने 23 नवंबर के प्रभाव से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’ सिंह ने कल लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की थी और सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा उन्हें सौंपा था।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले पर बोले राजनाथ-पाक एक आतंकी देश, उसे अलग- थलग किया जाना चाहिए

अमरिंदर सिंह ने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर जल बंटवारा समझौते पर उच्चतम न्यायालय के 10 नवंबर के फैसले के बाद पंजाब की जनता के साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ संसद की सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी।

इसे भी पढ़िए :  मानसून सत्र से पहले आज लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

भाषा की खबर के अनुसार, पंजाब में एसवाईएल समझौता एक बड़ा मुद्दा बन गया है जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह राज्य में अकाली दल-भाजपा गठबंधन से सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस के चुनाव अभियान की अगुवाई कर रहे हैं। सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर सीट से भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली को हराया था।

इसे भी पढ़िए :  LOC पर भारत की जवाबी कार्रवाई से बैकफुट पर पाक, DGMO स्तर की हुई बातचीत