नोटबंदी से GDP दर गिरने का मनमोहन सिंह का अनुमान समझ से बाहर: गोयल

0

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले से जीडीपी विकास दर में दो प्रतिशत की कमी के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अनुमान पर केंद्रीय उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार(25 नवंबर) को सवाल उठाये। गोयल ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से जीडीपी विकास दर में कमी नहीं, बल्कि इजाफा होगा।

गोयल ने संवाददाताओं से कहा कि मनमोहन जाने-माने आर्थिक विशेषज्ञ हैं। लेकिन हम भी एकदम अनपढ़ नहीं हैं। मुझे नोटबंदी के कारण जीडीपी विकास दर में दो फीसद गिरावट का पूर्व प्रधानमंत्री का तर्क समझ नहीं आ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  कलराज मिश्र ने किया गडकरी का समर्थन, कहा- मनमोहन सिंह ने ही दिया था ‘अच्छे दिन’ का नारा

उन्होंने कहा कि अगर देश में काले धन से व्यापार होता है, तो वह जीडीपी के आंकड़ों में दर्ज नहीं होता है। लेकिन नोटबंदी के फैसले से काला धन बैंकों में आयेगा और उस पर उचित कर वसूली होगी। इससे जीडीपी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी लॉन्च: टीएमसी के बाद कांग्रेस ने मिडनाइट मेगा शो का बहिष्कार करने का किया एलान

यह पूछे जाने पर कि नोटबंदी से बैंकिंग तंत्र में कितना काला धन आने का अनुमान है, केंद्रीय मंत्री ने पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह तो पिछली सरकार के कर्ता-धर्ता ही ठीक से बता सकेंगे कि इस देश में कितना काला धन है।

पिछली सरकार के 10 साल के शासनकाल में आकाश से लेकर पाताल में घोटाले किये गये जिससे हजारों करोड़ रुपये का काला धन पैदा हुआ। हम तो इस काले धन को समाप्त करने की मुहिम चला रहे हैं जिस पर हम अटल रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  श्रीनगर: पोस्टर लगाकर लड़कियों को धमकी, ‘स्कूटी मत चलाना वरना जला देंगे’

उन्होंने जोर देकर कहा कि नोटबंदी के फैसले से ईमानदार का सम्मान होगा और बेईमान का नुकसान होगा। जो लोग इस नुकसान को पचा नहीं पा रहे हैं, वे आज एकजुट हो कर इस निर्णय की आलोचना कर रहे हैं।