नोटबंटी: अटकलों पर लगा विराम, सोना रखने की सीमा तय करने की योजना नहीं

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद घर में सोना रखने की सीमा तय करने की खबरों को केंद्र सरकार ने खारिज किया है। दरअसल, नोटबंदी के बाद अब इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि कालेधन से निपटने की दिशा में मोदी सरकार का अगला निशाना सोना हो सकता है। खबरों के मुताबिक, सरकार जल्द ही घर में सोना रखने की सीमा तय कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  वाहनों की बिक्री पर नोटबंदी का जबरदस्त असर, दिसंबर 2016 में पिछले 16 साल में सबसे बड़ी गिरावट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि सरकार व्यक्तिगत स्तर पर सोना रखने पर प्रतिबंध के किसी प्रस्ताव पर अभी विचार नहीं कर रही है। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि घरों में सोना रखने पर किसी तरह के प्रतिबंध का कोई प्रस्ताव अभी सरकार के समक्ष नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  सार्क सम्मेलन का बहिष्कार करने के रूख पर गौरवान्वित हूं: रतन टाटा

गौरतलब है कि मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी के फैसले के बाद से कालेधन को खपाने के लिए कुछ लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर सोने की खरीद की खबरें थीं। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि सरकार व्यक्तिगत स्तर पर सोना रखने की सीमा भी तय करने पर विचार कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी ने चोपट किए गांव के छोटे कारोबार, किसानों में मचा हाहाकार, पहली बार कोबरापोस्ट की टीम ने की देश के किसानों पर खास कवरेज... जरूर देखिए