युवराज की शादी में शामिल नहीं होंगे पिता योगराज, बताई ये मजबूरी

0
युवराज सिंह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

शादी के बंधन में बंधने जा रहे क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में उनके पिता योगराज सिंह मौजूद नहीं रहेंगे। पूर्व क्रिकेटर और पंजाबी ऐक्टर योगराज सिंह के बड़े बेटे युवी, मॉडल और फिल्म ऐक्टर हेजल कीच संग 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। युवराज और हेजल की शादी चंड़ीगढ़ से 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारा में आयोजित होगी।

इसे भी पढ़िए :  युवराज की शादी में 300 लोग होंगे शामिल, समारोह में आएंगे ये दिग्गज मेहमान

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, योगराज ने कहा किअपने बड़े बेटे की शादी में मौजूद न रह पाना उनका दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा, ‘यह शादी पंजाब के डेरे में आयोजित हो रही है इस कारण मैं इसमे मौजूद नहीं हो सकता। मैंने युवराज की मां को पहले ही बता दिया था कि यदि इस शादी में कोई डेरा या धार्मिक गुरु जुड़ेंगे, तो मैं इसमें भाग नहीं लूंगा। क्योंकि मैं सिर्फ भगवान में विश्वास करता हूं धार्मिक गुरुओं में नहीं।’

इसे भी पढ़िए :  धोनी पर नरम हुए युवी के पिता योगराज सिंह, बोले- उसने मेरे बेटे के तीन साल खराब किए लेकिन मैंने माफ किया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse