अमेरिका में मुसलमानों के नरसंहार की धमकी

0
कैलिफोर्निया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में कई मस्जिदों को ऐसे नफरत भरे पत्र मिले हैं, जिनमें मुसलमानों के नरसंहार की बात की गई है और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तारीफों के पुल बांधे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  दुनिया भर में किरकिरी होने के बाद पाकिस्तान ने पत्रकार की यात्रा पर लगी रोक हटायी

‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस’ (सीएआईआर) ने स्थानीय मस्जिदों के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान किया है। पिछले कुछ दिनों में कैलिफोर्निया की कई मस्जिदों के पास ये पत्र भेजे गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  धरी रह गई अमेरिका की चेतावनी, उत्तर कोरिया ने किया एक और मिसाइल परीक्षण

सीएआईआर की लॉस एंजिलिस शाखा ने एक बयान में कहा कि ‘इस्लामिक सेंटर ऑफ लांग बीच’ और ‘इस्लामिक सेंटर ऑफ क्लेयरमांट’ को पत्र भेजे गए हैं। इसी तरह के पत्र के सैन जोस स्थित ‘एवरग्रीन इस्लामिक सेंटर’ को भी भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  मातम में बदला नए साल का जश्न, पार्टी में शख्स ने पत्नी समेत 12 लोगों को गोलियों से भूना
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse