बीजेपी, आरएसएस के 8 कार्यकर्ता गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन मामले में हत्या का आरोप

0
आरएसएस

केरल पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में 8 बीजेपी-आरएसएस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इन्हें मालापुरम इलाके से गिरफ्तार किया गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार इन लोगों पर फैजल नामक व्यक्ति की हत्या में शामिल होने का आरोप है। फैजल उर्फ़ अनिल कुमार ने छह महीने पहले इस्लाम में धर्म अपनाया था। मालापुरम के डीएसपी प्रदीप कुमार का कहना है कि हत्या में फैजल का ही एक रिश्तेदार भी शामिल है। फैजल को इसलिए मारा गया क्योंकि वह लगातर अपने परिवार के सदस्यों का धर्म परिवर्तन करवा रहा था। डर था कि कहीं वह परिवार के और लोगो का भी धर्म परिवर्तन न करवा दे।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ सरकार के सामने गाय ही नहीं, भैंस बचाने की भी जिम्मेदारी है, जानिए क्यों

फैजल मालापुरम के कोडिन्ही का रहने वाला था और उसे 19 नवम्बर को एक नाले में मृत पाया गया था। फैजल सऊदी अरब में 6 साल से  ड्राइवर का काम कर रहा था।  फैजल जानता था कि उसके इस्लाम धर्म अपनाने पर कई लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं लेकिन उसने कहा कि ”मैं अल्लाह पर भरोसा करता हूँ अगर वे मुझे मारना कहते हैं तो मारने दो।

इसे भी पढ़िए :  ‘तानाशाह’ है केंद्र की सरकार-केजरीवाल

पुलिस का कहना है कि फैजल अपने परिवार में पहला नही था जिसने इस्लाम कबूल किया बल्कि एक साल पहले उसके चाचा, उनकी पत्नी और बेटी ने भी इस्लाम कबूल किया था। फैजल अपर हिन्दू नायर जाति से ताल्लुक रखता था। अगस्त में जब वह सऊदी अरब से वापस अपने घर आया तो उसने अपनी पत्नी प्रिया (जेंसी) और तीन 10 साल से कम के बच्चों का धर्म परिवर्तन करवाया था। अब वह अपनी माँ मिनाक्षी का भी धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था।

इसे भी पढ़िए :  न पीएम मोदी न ही आरएसएस को पसंद थे योगी, इस शख्स की वजह से बने सीएम