विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे पंकज आडवाणी, पदक पक्का

0
पंकज आडवाणी

पंद्रह बार के विश्व चैम्पियन रह चुके पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर लिया है। आडवाणी ने क्वॉर्टर फाइनल में थाईलैंड के थानावत तिरोपोंगपाईबून को एक रोमांचक मुकाबले में 6-5 से हराकर भारत के लिए टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में पदक पक्का किया। यह भारतीय खिलाड़ी एक समय बेस्ट आॅफ 11 फ्रेम के मैच में 5-3 की बढ़त के साथ बेहद मजबूत स्थिति में था।

इसे भी पढ़िए :  बाबा रामदेव ने दिखाया दम, ओलंपिक में सुशील कुमार को हराने वाले पहलवान को 12-0 से किया चित

हालांकि, इसके बाद थाईलैंड के प्लेयर ने जोरदार वापसी की और अगले दोनों फ्रेम जीतकर स्कोर को 5-5 से बराकर कर लिया। इसके बाद लास्ट और फाइनल फ्रेम में दोनों प्लेयर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ की भारत को धमकी- कश्‍मीर को कभी नहीं छोड़ेगा पाकिस्‍तान, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे

आखिरकार, अंतिम शॉट में आडवाणी ने धैर्य बरकरार रखा और सेमीफाइनल में एंट्री पाने में कामयाब रहे। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वेल्स के एंड्रये पेगे से होगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को बुरहान के आतंकी होने का सबूत देगा भारत

इससे पहले पंकज आडवाणी ने अंतिम 32 मुकाबले में पाकिस्तान के बाबर मसीह को 5-3 से हराया था। जबकि प्री-क्वॉर्टरफाइनल में मलेशिया के कीन हू मोह को भी उन्होंने इसे अंतर से मात दी थी।