विश्व स्नूकर चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे पंकज आडवाणी, पदक पक्का

0
पंकज आडवाणी

पंद्रह बार के विश्व चैम्पियन रह चुके पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर लिया है। आडवाणी ने क्वॉर्टर फाइनल में थाईलैंड के थानावत तिरोपोंगपाईबून को एक रोमांचक मुकाबले में 6-5 से हराकर भारत के लिए टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में पदक पक्का किया। यह भारतीय खिलाड़ी एक समय बेस्ट आॅफ 11 फ्रेम के मैच में 5-3 की बढ़त के साथ बेहद मजबूत स्थिति में था।

इसे भी पढ़िए :  यूरो कप 2016 के फाइनल में पहुंची रोनाल्डो की टीम

हालांकि, इसके बाद थाईलैंड के प्लेयर ने जोरदार वापसी की और अगले दोनों फ्रेम जीतकर स्कोर को 5-5 से बराकर कर लिया। इसके बाद लास्ट और फाइनल फ्रेम में दोनों प्लेयर्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

इसे भी पढ़िए :  ग्लोबल रैंकिंग में भारत है दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश, पाकिस्तान को मिला 13वां स्थान

आखिरकार, अंतिम शॉट में आडवाणी ने धैर्य बरकरार रखा और सेमीफाइनल में एंट्री पाने में कामयाब रहे। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला वेल्स के एंड्रये पेगे से होगा।

इसे भी पढ़िए :  दो क्रिकेट बोर्ड के बीच आपसी समझौते से खेली जाती है द्विपक्षीय सीरीज : आईसीसी

इससे पहले पंकज आडवाणी ने अंतिम 32 मुकाबले में पाकिस्तान के बाबर मसीह को 5-3 से हराया था। जबकि प्री-क्वॉर्टरफाइनल में मलेशिया के कीन हू मोह को भी उन्होंने इसे अंतर से मात दी थी।