काले धन रखने वालों को ऐसे घेरेगी सरकार, खानी पड़ सकती है जेल की हवा, कानून में कई बदलाव

0
इनकम टैक्स
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स कानून में कई बदलाव किए हैं। इसके तहत काले धन का इस्तेमाल गरीबों के कल्याण के लिए किया जाएगा। काले धन रखने वाले अगर इसके लिए हामी नहीं भरते तो उन्हें सात साल तक की जेल हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  आज की रात होगी ऐतिहासिक, इस विशेष अंदाज में केंद्र सरकार करेगी जीएसटी की घोषणा

नोटबंदी पर विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में मंगलवार को आयकर संशोधन बिल पास हो गया। बिल पास होने के बाद लोकसभा बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कालेधन वालों पर कार्रवाई के लिए लोकसभा में सोमवार को इनकम टैक्स संशोधन बिल पेश किया था।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी में राहत: RBI ने लोन चुकाने के लिए दिया 90 दिन का अतिरिक्त समय

इस बिल के मुताबिक अगर कोई शख्स अघोषित आय बैंक में जमा करने के बाद खुद उसकी जानकारी देता है तो टैक्स और जुर्माना मिलाकर 50 फीसदी रकम देनी पड़ेगी। 25 फीसदी रकम उसे फौरन वापस मिल जाएगी, बाकी 25 फीसदी रकम 4 साल बाद मिलेगी, जिस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। यानी 1 करोड़ रुपये की अघोषित आय में 50 लाख रुपये सरकार के पास चले जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- लोकपाल पर फिर करूंगा आंदोलन
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse