मोदी के कुकर्मों के खिलाफ लड़ता रहुंगा- केजरीवाल

0

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है। इस बार केजरीवाल ने मुद्दा बनाया है टैंकर घोटाले को। दरअसल टैंकर घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इसपर केजरीवाल ने कहा कि वो एफआईआर के डर से चुप होने वालों में से नहीं हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान ना’पाक’ हरकत कर सकता है ISI, ग्राउंड में कश्मीर से जुड़े बैनर दिखा सकते हैं एजेंट

केजरीवाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि पीएम मोदी ने उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अब तक सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक भी केस दर्ज क्यों नहीं करवाए।

इसे भी पढ़िए :  फिर चित हुए अखिलेश, सपा में हुआ बाहुबली मुख्‍तार अंसारी की पार्टी का विलय

इस बार केजरीवाल ने सीधा पीएम पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा, ‘मैं सिर्फ मोदी जी के कुकर्मों के खिलाफ खड़ा हूं। उनको जितना मेरे खिलाफ साजिश रचना है, रच लें और रेड करवा लें’।

इसे भी पढ़िए :  स्वराज इंडिया ने PM मोदी से BHU कर्मचारियों के प्रदर्शन में दखल की मांग की

दरअसल राजधानी दिल्ली में हुए 400 करोड़ रुपये के पानी टैंकर घोटाले में एफआईआर दर्ज हुई है। एसीबी ने शुरुआती जांच के बाद दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्ष‍ित और मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।