2017 में मुश्किल होगा टोयोटा की कारें खरीदना

0
टोयोटा किर्लोमोटर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

टोयोटा किर्लोमोटर ने ऐलान किया है। 1 जनवरी 2017 से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक अगले माह से टोयोटा कारों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

कंपनी का कहना है कि उत्पादन लागत में बढ़ोतरी तथा विदेशी विनियम दरों के ऊपर जाने से उसे अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने पड़ रहे है। टोयोटा किर्लोमोटर मोटर के निदेशक एंव वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन राजा ने बयान में कहा कि इस्पात, एल्युमीनियम, तांबा और रबड़ जैसे कच्चे माल की कीमतों में पिछले छह महीने में इजाफा हुआ है। इसकी वजह से कंपनी पर काफी दबाव पड़ा है। राजा ने यह भी कहा कि इंटरनेशनल मार्केट में येन की मजबूती से भी उत्पाद लागत में बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि टोयोटा जापान से बढ़ी मात्रा में कलपुर्जे आयात करती है। कंपनी के मुताबिक बढ़ी हुई कीमतें 1 जनवरी से लागू होंगी।

इसे भी पढ़िए :  ‘मेक फॉर इंडिया' के समर्थन में आए फ्लिपकार्ट और ओला

टोयोटा फिलहाल भारतीय मार्केट में हैचबैक इटोस लीवा, इटोस सेडान, इनोवा एमपीवी, फॉच्रयूनर, एसयूवी, इटोस क्रॉस तथा एसयूवी लैंड क्रूजर 200 जैसी कारों बेचती है। इनमें सबसे सस्ती टोयोटा कार लीवा हैचबैक है जिसकी दिल्ली शोरूम में कीमत 5.39 लाख रूपए है। वहीं, सबसे प्रीमियम कार लैंड क्रूजर है जिसकी कीमत 1.34 करोड़ रूपए से शुरू होती है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: 500-1000 के पुराने नोटों को बदलने के लिए मिल सकता है एक और मौका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse