सिनेमाघरों में राष्ट्रगान के दौरान दिव्यांगों को खड़ा होना जरूरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाए जाने के बारे में अपने आदेश में शुक्रवार(9 दिसंबर) को सुधार करते हुए शारीरिक रूप से अक्षम(दिव्यांग) व्यक्तियों को सिनेमा घरों में राष्ट्रगान के दौरान खड़े होने से छूट दे दी। हालांकि, अदालत ने आदेश में कोई बड़ा बदलाव करने से मना कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  BSF जवान तेज बहादुर की पत्नी का आरोप- मेरे पति पर डाला गया रिटायरमेंट का दबाव, बाद में किया अरेस्ट

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति अमिताव राय की खंडपीठ ने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रगान बजाए जाने के दौरान सिनेमाघरों के दरवाजे बंद रखने का आदेश अनुशासन के लिहाज से दिया गया था। कोर्ट का मकसद ये है कि उस दौरान हॉल में कोई आवाजाही न हो। इसका मतलब यह नहीं है कि दरवाजे को बाहर से कुंडी लगा दी जाए।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने दिखाई दरियादिली, पकडे गए पाक नागरिक को किया पाक के हवाले

बता दें कि 30 नवंबर को जस्टिस दीपक मिश्रा और जस्टिस अमिताभ राय की बेंच ने यह फैसला दिया था कि राष्ट्रगान को बजाने से लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीयता का भाव पैदा होगा। इस फैसले में सिनेमा घरों में किसी भी फिल्म को दिखाए जाने से पहले स्क्रीन पर तिरंगे के साथ राष्ट्रगान को बजाया जाना जरूरी कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  फिल्म फेस्टिवल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- चाहे राष्ट्रगान 40 बार क्यों ना बजे, आपको हर बार खड़ा होना होगा