देखें वीडियो: पाकिस्तान में कैसे ईसाइयों पर होता है जानवरों की तरह अत्याचार

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। यह वीडियो देखने के बाद आप पाकिस्तान में रह रहे ईसाईयों की स्थिति के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। जी हां, पाकिस्तान के एक ईसाई युवक ने प्यास लगने पर एक मस्जिद में स्थित हैंडपंप से पानी पी लिया। उस युवक को पानी पीते वक्त काफी लोगों ने देखा, लेकिन किसी ने कुछ कहा नहीं।

इसे भी पढ़िए :  गुरदासपुर बॉर्डर पर दिखे 7 आतंकवादी, सेना की वर्दी पहन दिल्ली को दहलाने का है प्लान, अलर्ट जारी

मगर, कुछ देर बाद ही जब लोगों को युवक के ईसाई होने के बारे में पता चला तो वहां मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग उसे जानवरों की तरफ पीटने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह ईसाई युवक लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है, लेकिन लोग उसे अंधाधुंध पीटने में लगे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  ममता की अमित शाह को खुली चुनौती, कहा-'बंगाल को टारगेट किया तो नहीं छोड़ेंगे दिल्ली'

आपको बता दें कि मुस्लिम बहुसंख्यक देश पाकिस्तान में हिंदुओं के बाद ईसाई दूसरा सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समूह हैं। पाकिस्तान में लगभग 18 करोड़ की आबादी में 1.6 प्रतिशत ईसाई हैं। वहां हिंदुओं और ईसाइयों पर आए दिन हमले की खबरें आती रहती हैं।

इसे भी पढ़िए :  अपने ही घर में पाकिस्तान की फजीहत, POK में सड़क पर उतरे लोगों ने लगाए आजादी के नारे