दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई सोने की सबसे बड़ी खेप! दुबई से डायपर में छिपाकर ला रहे थे 16 किलो सोना

0
सोना

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 11-12 दिसंबर की रात 16 किलो सोना जब्त किया गया। जिसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, दुबई से आ रही एक फैमिली के पास से ये सोना मिला है। बताया जा रहा है कि गुजरात का रहने वाला यह परिवार बेबी डायपर में सोने के बिस्कुट छिपाकर ला रहा था।

इसे भी पढ़िए :  मूडीज ने मोदी सरकार के विकास के दावों पर उठाए सवाल, ऐसा कुछ नहीं किया कि भारत को दें बेहतर रेटिंग

बताया जा रहा है कि सोना बच्चे के डायपर और तौलिए में छिपाया गया था। कस्टम अधिकारियों ने इन्हें पकड़ा है, जिसके बाद से इन यात्रियों से पूछताछ हो रही है। सभी छह लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं और दुबई से आ रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर की जेल में मोबाइल पर चल रहा था 'काला खेल', व्हाट्सऐप पर पाकिस्तान के संपर्क में थे कैदी

नोटबंदी के बाद जिस तरह लोग काले धन को ठिकाने लगाने के लिए सोने में धन खपा रहे हैं। ये घटना उसी का एक उदाहरण दिखाई दे रही है। बहुत मुमकिन है कि ये घटना भी नोटबंदी के मामले से जुड़ी हो। फिलहाल जांच जारी है।

इसे भी पढ़िए :  शराब माफियाओं की अब खैर नहीं, मेरठ में बरामद हुई एक करोड़ की अवैध शराब