16 दिसम्बर की बरसी पर दिल्ली महिला आयोग ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

0
16 दिसम्बर की बरसी पर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने 16 दिसम्बर की बरसी पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी को एक मार्मिक पत्र लिखकर केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को महिला सुरक्षा पर एक साथ मिलकर काम करने की अपील की है। दरअसल स्वाति मालिवाल ने जब से महिला आयोग का भार संभाला है तब से ही वो केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, महिला आयोग और दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों की एक हाई लेवल कमेटी बनाने की मांग कर रही हैं। हालांकि अभी तक ऐसी कोई कमिटी नहीं बन पाई है।

इसे भी पढ़िए :  'बैंकों में कतार है, आम आदमी लाचार है, पीएम जिम्मेदार है'- कपिल सिब्बल

स्वाति ने एक बार फिर निर्भया गैंगरेप की घटना को याद करते हुए महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने लिए प्रधानमंत्री से मांग की है कि वो जल्द से जल्द एक ऐसी कमेटी बनाएं जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। इस पत्र में उन्होंने दिल्ली में महिला अत्याचारों, बलत्कारों पर विस्तार से चर्चा की है। स्वाति ने अपने पत्र में डिटेल के साथ पीएम मोदी को परिस्थितियों को बताया है और साथ ही गुजारिश करती है कि इन समस्यों का संज्ञान लेते हुए वह जल्द ही कुछ ठोस कदम उठाए जिससे प्रतिदिन बढ़ रहे बलत्कार के आंकड़ो को रोका जा सके।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले में उतने लोग नहीं मरे जितने नोटबंदी से मारे गए : गुलाम नबी आजाद

पत्र पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse