BJP और AIADMK की बढ़ती नज़दीकियां ! मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे तमिलनाडु के सीएम पन्नीरसेल्वम

0
पन्नीरसेल्वम

आज तमिलनाडु के सीएम पीएम मोदी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच चुके हैं।  इस दौरान पन्नीरसेल्वम पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता को मरणोपरांत भारत रत्न देने और संसद भवन परिसर में उनकी आदम कद तांबे की प्रतिमा लगाने का भी आग्रह करेंगे। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम केंद्र से तमिलनाडु में चक्रवात राहत अभियान के लिए 1000 करोड़ रुपये की मांग भी करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  उमर अब्दुल्ला का केंद्र पर हमला कहा, 'कश्मीर में अशांति का ठीकरा सिर्फ पाकिस्तान पर नहीं फोड़ा जा सकता'

पनीरसेल्वम द्वारा 10 दिसंबर को राज्य कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता की गई थी, जिसमें दोनों ने उक्त मामलों के लिए एक प्रस्ताव को आत्मसात किया था।

इसे भी पढ़िए :  नकली नोटों को कराची से दिल्ली लाने का बदला रूट, पढ़िए कौन सा होगा नया रास्ता

राज्य में चक्रवात से तबाही फैलने के एक दिन बाद 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने मोदी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से राज्य में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए 1,000 करोड़ रूपये जारी करने की गुजारिश की थी।

इसे भी पढ़िए :  नीति आयोग ने दी मंजूरी, दिल्ली से हावड़ा और मुंबई रूट पर 160 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु से संबंधित कई अन्य मांगों पर प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी देंगे और सोमवार को ही चेन्नई लौटें जाएंगे। गौरतलब है कि छह दिसंबर को मुख्यमंत्री बनने के बाद, वह दिल्ली में पहली बार प्रधानमंत्री से मिलेंगे।