अब 50 रुपये के नए नोट जारी करेगा RBI, पुराने नोट भी चलते रहेंगे

0
फोटो: हिंदुस्तान

नई दिल्ली। पांच सौ और दो हजार के बाद रिजर्ब बैंक(आरबीआई) अब 50 रुपये के नए नोट जारी करेगा। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, नए नोटों के साथ-साथ पुराने नोट भी चलते रहेंगे। पचास रुपये के नए नोट को नई डिजायन में पेश किया जाएगा और यह नोट नई सीरीज का होगा। इस पर नंबर भी नए तरीके से छापे जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  आरटीआई से हुआ खुलासा, 2000 रुपये के नोट को पिछले साल मई में ही मिल गयी थी मंजूरी

आरबीआई ने जारी अधिसूचना में कहा कि वह जल्दी ही महात्मा गांधी श्रृंखला 2005 में 50 रुपये का भी बैंक नोट जारी करेगा। इसमें इंसेट लेटर आर तथा एल दोनों नंबर पैनलों पर होंगे। इस नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा।

इसे भी पढ़िए :  हॉलीवुड एक्टर पियर्स ब्रॉसनन ने मानी गलती, विज्ञापन कंपनी पर लगाया कॉन्ट्रेक्ट उल्लंघन का आरोप

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, 50 रुपये के नए नोटों पर हर नंबर पैनल पर एल(L) लेटर होगा। पचास के नए नोट में पहला अक्षर सबसे छोटा और उसके बाद के अक्षर उससे बड़े होते जाएंगे। नए नोटों पर प्रिंटिंग ईयर 2016 छपा होगा।

इसे भी पढ़िए :  Idea लाया जियो से भी सस्ता प्लान, मात्र इतने रुपये मिलेगा 70GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल