नोटबंदी पर बार-बार बदलते नियमों पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया यह फोटो, लोगों ने ऐसे की खिंचाई

0
राहुल गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद लगातार बार-बार बदलते नियमों को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए बुधवार को एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें कई सारे ट्रैफिक लाइट्स वाले सिग्‍नल की फोटो दिखाकर राहुल ने लिखा, “नोटबंदी के बाद सरकार के ऑर्डर्स।” दरअसल राहुल बताना चाहते थे कि सरकार ने नियमों में इतनी बार बदलाव किया है कि लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वे किधर जाएं।

इससे पहले मंगलवार को राहुल ने ट्वीट किया था कि “RBI उसी तरीके से नियम बदल रही है, जिस तरीके से मोदीजी कपड़े बदलते हैं।” जिस पर एक यूजर से राहुल का मज़ाक उड़ते गुए ट्वीट किया, “मोदी जी के कपड़ों की चिंता ऐसे करते हैं लोग, जैसे की मोदी जी के सारे कपड़े उन्हें ही धोने पड़ते हों।”

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते नोएडा के बैंक और जनता का बुरा हाल देखिए - कोबरापोस्ट की खास पेशकश, IN-DEPTH LIVE

 

बुधवार को ट्वीट की गई इस फोटो पर भी यूजर्स ने राहुल को निशाने पर लिया। कई ट्रोल अकाउंट्स ने भी राहुल के इस ट्वीट का संज्ञान लिया और उसपर अपनी चुटीली टिप्‍पणी की। दरअसल जो फोटो राहुल ने डाली, वह पहले से सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर खूब शेयर हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  तो रिपब्लिक का ये स्टिगं फर्जी था? चैनल और अरनब गोस्वामी के खिलाफ प्रेस काउंसिल से शिकायत

 

राहुल के नाम से मिलते जुलते एक ट्रोल अकाउंट ने लिखा, “भाई थोड़ा सा तो गैप रखो अपने औरे मेरे अकाउंट में।” इस ट्वीट के जवाब में मेघनाद ने लिखा, “वह आपको बेरोजगार करना चाहते हैं।” हर्षद शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा, “अब आप मजबूर कर रहे हो मोदीजी को विदेश यात्रा के लिए।” कई यूजर्स ने राहुल गांधी पर बने मजेदार मेमे (इंटरनेट पर प्रचलित तस्‍वीरों पर लिखे चुटकुले) शेयर किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस का आरोप- BJP दफ्तर में पहुंचाए गए 3 करोड़ रुपये कैश

क्लिक कर पढ़ें कुछ दिलचस्प ट्विट्स

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse