स्वदेशी मिसाइल ‘निर्भय’ का हुआ सफल टेस्ट

0
परमाणु
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत ने स्वदेशी क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल टेस्ट किया है। जिसमें वह इस बार पुरी तरह सफल रही। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल की मारक क्षमता 1000 किलोमीटर तक है जिसकी तुलना दुश्मन की नजरों से बचकर वार करने वाली और सटीक निशाने के लिए मशहूर अमेरिकी टोमाहॉक मिसाइल से की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी दूतावास में 'पगड़ी' उतारने के लिए कहने पर BJP सांसद ने वीजा लेने से किया इंकार

पिछले तीन साल में निर्भय मिसाइल सिस्टम के तीन टेस्ट किए गए हैं। इनमें दो नाकाम रहे जबकि तीसरे टेस्ट को आंशिक तौर पर सफल माना गया। बुधवार को उड़ीसा के वीलर आइलैंड से चौथी बार इसका टेस्ट किया गया।

इसे भी पढ़िए :  कालाधन रखने वालों की लिस्ट तैयार, दिवाली बाद की जायेगी सख्त कार्रवाई

इस मिसाइल के सिस्टम का विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान DRDO के अडवांस्ड सिस्टम लैबरेटरी ने किया है। 2010 में मंजूर इस प्रॉजेक्ट को तीन साल में पूरा होना था लेकिन भारत को अपने संसाधनों पर निर्भर रहकर इसका विकास करना पड़ा। एक बार यह माना जाने लगा कि भारत-रूस के सहयोग से विकसित ब्रह्मोस मिसाइल से ही काम चलाना होगा जिसकी रेंज 290 किलोमीटर है।

इसे भी पढ़िए :  आज भारत बनेगा सुपर पावर, चीन और पाकिस्तान को छोड़ा पीछे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse