पीएम पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, सहारा ने दिए मोदी जी को करोड़ो रूपये

0
मेहसाणा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर हैं। पीएम मोदी के गढ़ मेहसाणा में वो रैली को संबोधित कर रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी से गरीबों को निशाना बनाया गया है। ये फैसला भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ नहीं हैं। ये ईमानदार गरीब लोगों के खिलाफ है। राहुल ने कहा कि अगर मोदी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कदम उठाती तो कांग्रेस उसमें उनका साथ देती।

इसे भी पढ़िए :  JNU, DU समेत 100 से ज्यादा उच्च शिक्षण संस्थानों के विदेशी फंड पर केंद्र ने लगाई रोक

राहुल ने प्उरधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा, उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला 99 लोगों के खिलाफ है। मोदी किसानों की जमीन छीनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने देश को बांटने का काम किया। मजदूर गड्डा नहीं खोदता, हिंदुस्तान को बनाता है। किसान बीज चेक बुक से नहीं, कैश से खरीदता है। आपने उसके पसीने के पैसे को जलाया है। मजदूर दिनभर पसीना बहाता है, उसे डेबिट कार्ड में पैसा नहीं मिलता।

नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी जैसा गलत फैसला लिया। मोदी ने ढ़ाई साल में हिंदुस्तान के गरीब और कमजोर लोगों पर आक्रमण किया है। हर रोज पंजाब, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान में किसान डर के जीते हैं। वे सोचते हैं कि कोई वे दिन न आए कि उनके पिता आत्महत्या कर लें।

इसे भी पढ़िए :  सबसे वजनी महिला का इलाज करने वाली डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, कहा- बेटे को नहीं बनाऊंगी डॉक्टर

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे पाटीदार आंदोलन को गुजरात में कुचल दिया गया। उन्होंने हिंसा नहीं की। महिलाओं और बच्चों को मारा गया। यहां दलितों का मारा जाता है। वो डरकर जी रहे हैं। पीएम पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि स्विटरजरलैंड सरकार ने मोदी जी को सब नाम भेज रखे हैं, उन चोरों के नाम आपने संसद में क्यों नहीं रखे? आप उनको क्यों बचा रहे हैं?

इसे भी पढ़िए :  फोटो में पिता राजीव गांधी की तरह दिख रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा सहारा ने मोदी जी को करोड़ो रूपये दिए। छापे के बाद सहारा ने छह महीने में उन्हें नौ बार करोड़ों रुपए दिए। इसकी पूरी जानकारी डेटिल में और तारीख-दर-तारीख है।