रेलवे करने जा रही है नए साल के साथ नया ऐलान, रेल हादसों के पीड़ितो को मिलेगा दोगुना मुआवजा

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रेलवे अब लोगों के हित में एक अहम फैसला लेने जा रहा है। रेल मंत्रालय ने रेल हादसों में मारे जानेवालों और घायलों के लिए मुआवजे की राशि 19 साल बाद दोगुनी करने का फैसला किया है। देश में रेल हादसों की घटनाएं आम होने के मद्देनजर मंत्रालय का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले महीने ही कानपुर ट्रेन ऐक्सिडेंट में 143 लोगों की मौत हो गई थी, और यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई हादसे हुए है जिसमें कई लोगों ने अपनो को खोया था।

इसे भी पढ़िए :  जजों की नियुक्ति मामले में केंद्र को SC की फटकारा, पूछा- क्या बंद करना चाहते हैं कोर्ट?

इस मुआवजे का फैसला 1 जनवरी, 2017 से लागू हो जाएगा। इसके तहत रेल हादसों में मारे गए लोगों के परिवारों को अब 4 लाख की जगह 8 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, गंभीर रूप से घायल (हाथ या पैर खो देने, अंधा हो जाने, चेहरे पर गंभीर चोट आने और पूरी तरह बहरा हो जाने) व्यक्ति को भी अब 4 लाख की जगह 8 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। इनके अलावा, अन्य 34 तरह के जख्मों के लिए मुआवजे की रकम भी दोगुनी होकर 6 लाख 40 हजार से 7 लाख 20 हजार रुपये हो गई।

इसे भी पढ़िए :  ईरान में बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनों में भिडंत से अब तक 36 यात्रियों की मौत, 100 घायल

रेल मंत्रालय ने गुरुवार को रेल दुर्घटनाओं को लेकर मुआवजे के नियम में संशोधन किया। साल 1990 में बना यह नियम इससे पहले 1997 में संशोधित किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती की सफाई, 'नहीं दिया बुरहान वानी के परिजनों को मुआवजा'
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse