खुलासा: 2000 रूपए के नोट में नहीं है कोई चिप! इस तरह पकड़े जा रहे हैं ये नए नोट

0
नकली नोट

2000 रूपए के नोट के जारी होने के बाद से खबरें आ रही थी कि नोट में चिप लगा हुआ है। जो नोटों की छापेमारी में मादा कर रहा है लेकिन एबीपी खबरा के मुताबिक छापेमारी में सबसे अहम रोल प्रधानमंत्री कार्यालय के फोन ने निभाया है। एबीपी न्यूज़ का दावा है कि सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि  लोग सीधे पीएमओ में फोन कर काले धन के बड़े मामलों की जानकारी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  'स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी' को भी मात देगी शिवाजी की ये मूर्ति, समुद्र में स्वाह होंगे 3600 करोड़ रूपए

 

लोगों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई भी हो रही है और कालेधन के कुबेर पकड़े जा रहे हैं। नोटबंदी के बाद से हर दिन 15 से 20 फोन कॉल पीएमओ में किए जा रहे हैं।

 

पीएमओ फोन पर मिली जानकारी इनकम टैक्स विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और पुलिस को देती है। जानकारी के आधार पर ये विभाग कार्रवाई करते हैं और काला खजाना पकड़ा जाता है।

इसे भी पढ़िए :  आज दिल्ली में शाह-मोदी से मिलेंगे सीएम योगी, तय होंगे मंत्रियों के विभाग

 

8 नवम्बर से अब तक पीएमओ को इस तरह के 600 से ज़्यादा कॉल मिल चुके हैं। फ़ोन की घंटी बजते ही काले धन की जानकारी देने वाले से पूरी जानकारी ले ली जाती है और तुरंत ही पीएमओ के अधिकारी इस जानकारी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट या प्रवर्तन निदेशालय को दे देते हैं।

इसे भी पढ़िए :  और महंगी हो सकती है रेल यात्रा, सुविधाओं के नाम पर फिर बढ़ेगा रेल का किराया !

 

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ऑफिस में फोन से मिली जानकारी में 100 प्रतिशत सफलता मिली है। आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद काले धन वालों का खुलासा करने के लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था। इस नंबर पर लोग कालेधन की सूचना देने में जरा भी नहीं हिचक रहे।