कांग्रेस ने PM पर साधा निशाना, नोटबंदी को बताया ‘राजनीतिक कदम’

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने नोटबंदी के फैसले को ‘राजनीतिक फैसला’ करार देते हुए रविवार(27 नवंबर) को कहा कि इसके लिए तैयारी नहीं की गई। इसके साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि अर्थव्यवस्था सात से साढ़े सात प्रतिशत के बीच बढ़ रही है और यह फैसला सिर्फ राजनीतिक वजहों से किया गया।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद सरकार के सुर से सुर मिला रहे बाबा रामदेव ने अब इसे बताया 'फ्लॉप'

पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि मैं नहीं जानता कि किसने सलाह दी, लेकिन मैं समझता हूं कि रिजर्व बैंक ने सलाह नहीं दी जो उसे सरकार को देनी चाहिए थी। इस दौरान रमेश ने स्पष्ट किया कि भारत बंद का आयोजन कांग्रेस ने नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस संबंध में गलत जानकारी फैला रही है।

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने साधा पीएम पर निशाना- दूध के धुले नहीं प्रधानमंत्री मोदी

रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धमाका राजनीति में भरोसा रखते हैं। यह धमाका है जिसने कहानी ही बदल दी है। आठ नवंबर के बाद से सिर्फ नोटबंदी की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मोदी को उत्तर प्रदेश में कुछ संभावनाएं दिखाई दीं, जहां अगले साल चुनाव होने हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय मीडिया की खबरों का पाकिस्तान ने किया खंडन, कहा-नहीं बंद होगा 5000 रुपये का नोट