नाभा जेल ब्रेक: केजरीवाल ने मांगा सुखबीर बादल का इस्तीफा

0
केजरीवाल
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के नाभा जेल से खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख हरमिंदर मिंटू समेत छह कैदियों के भाग जाने को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के तत्काल प्रभाव से इस्तीफे की मांग की।

पंजाब पुलिस को एक महिला की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘पंजाब के गृहमंत्री को जेल से कैदियों के भागने एवं पंजाब पुलिस द्वारा एक निर्दोष लड़की की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।’ उन्होंने बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पंजाब में कानून-व्यवस्था के बिल्कुल चरमरा जाने को दर्शाता है।

इसे भी पढ़िए :  मायावती ने आखिर बता ही दिया... क्यों एक-एक शब्द पढ़कर देती हैं भाषण, आप भी पढ़िए

उल्लेखनीय है कि पंजाब में उच्च सुरक्षा वाली नाभा जेल रविवार(27 नवंबर) की सुबह आठ बजे पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया है। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल को मिला योगेंद्र यादव का साथ, कुमार विश्वास बोले- ऐसे आरोप तो दुश्मन भी नहीं लगा सकता

इसके तुरंत बाद पुलिस कैदियों की तलाश में सभी जगहों पर नाकेबंदी कर दी। इस दौरान पटियाला-गुल्हा चीका सड़क पर पुलिस का सुरक्षा बैरिकेड़ तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे वाहन पर पुलिस की गोलीबारी से एक महिला की मौत हो गई।

इसे भी पढ़िए :  फिर विवादों में 'आप' के मंत्री, बेटी को मोहल्ला क्लीनिक के सलाहकार बनाने पर बवाल