नाभा जेल ब्रेक: सुखबीर ने कहा- हमले के पीछे पाक का हो सकता है हाथ

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आशंका जताई है कि नाभा जेल पर हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है, क्योंकि सीमा पार भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद पड़ोसी देश ‘आतंकवाद बहाल करने’ को लेकर हताश में है।

उल्लेखनीय है कि नाभा की हाई सिक्योरिटी मेक्सिमम जेल में रविवार(27 नवंबर) की सुबह आठ बजे पुलिस की वर्दी में आए 8-10 हथियारबंद लोगों ने जेल पर हमला कर छह कैदियों को छुड़वा लिया है। उन्होंने दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  ‘7 मुस्लिम देशों के बाद अब पाकिस्तान पर भी बैन लगा सकते हैं ट्रंप’

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत के बाद सुखबीर ने ट्वीट किया, ‘सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान आतंकवाद को बहाल करने को लेकर हताश है। जेल पर हमले के पीछे उसका हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जेल पर हमले की घटना के पीछे साजिश का हर कीमत पर पर्दाफाश करेगी।

इसे भी पढ़िए :  'कोटा में नहीं उतरने देंगे पीएम का प्लेन'- बीजेपी विधायक

उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान व उसके समर्थक आतंकी संगठनों के जरिए पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिशों को कामयाब नहीं होने देंगे। सुखबीर बादल ने रविवार शाम नाभा जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

इसे भी पढ़िए :  टिकट ना मिलने पर सपा से नाराज कौमी एकता दल के अंसारी बंधु हो सकते हैं बीएसपी में शामिल

सूत्रों के मुताबिक नाभा जेल ब्रेक में पुलिस को पहली सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आतंकी और गैंगस्टर को भगाने में मदद करने वाले उनके एक साथी परमिंदर सिंह को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया है।