सिरफिरे आशिक ने लड़की को 12 बार चाकू से गोदा

0
लड़की
आरोपी अमित (लाल जैकेट) और उसका भाई बसंत

नई दिल्ली : दिल्ली के नजफगढ़ के धर्मपुरा इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शादी से मना करने पर एक लड़के ने घर में घुसकर लड़की पर चाकू से 12 बार वार किया, उसके कान काट दिए और फिर उसे मरा समझकर वहां से फरार हो गया। लड़की को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी 25 साल का अमित पीड़ित लड़की के भाई का दोस्त है। 21 साल की पीड़ित लड़की प्ले स्कूल में टीचर है। आरोपी अमित का दावा है कि उसे लड़की से प्यार था और वह उससे शादी करना चाहता था। जब घर में और कोई नहीं होता था तो वह मिलने के लिए लड़की के घर आ जाया करता था।

इसे भी पढ़िए :  अयोध्या में रामनवमी मेले में भगदड़ से एक महिला की मौत, प्रशासन ने झाड़ा पल्ला

जब लड़की और उसके परिवारवालों को उसके मंसूबों पर शक हुआ तो उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया। इसके बावजूद अमित नहीं माना और घरवालों से कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। लड़की के घरवालों ने उसे समझाया और शादी से मना कर दिया। उसके घरवालों से भी बात की कि वह अमित को समझाएं। लेकिन इसका भी अमित पर कोई असर नहीं हुआ। उसकी हरकतें बढ़ने लगीं। लड़की के घरवाले पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगा कि इससे परिवार की बदनामी होगी।

इसे भी पढ़िए :  1000 लोगों को पत्थरबाजी की ट्रेनिंग दे रहे साधु, सैनिकों की मदद के लिए जाएंगे कश्मीर

एक दिन जब अमित पीड़ित लड़की से मिलने आया तो लड़की ने सख्त लहजे में उसके शादी करने से इनकार कर दिया। इससे अमित चिढ़ गया और उसने लड़की को नुकसान पहुंचाने की ठान ली। बुधवार दोपहर लड़की को घर पर अकेला पाकर अमित घर में घुस गया। आरोप है कि अमित ने उसके पेट, पीठ, सिर सब जगह चाकू से ताबड़तोड़ 12 वार किए। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसने लड़की का कान काट दिया। लड़की को मरा समझकर अमित और उसका भाई बसंत दोनों वहां से भाग गए।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु की सीएम जयललिता की हालत नाजुक, दुआओं का दौर जारी, हालात काबू करना चुनौती

कुछ देर बाद लड़की की छोटी बहन स्कूल से घर आई तो उसने लहुलुहान पड़ी बहन को देखा। पड़ोसियों और घरवालों की मदद से पीड़ित को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डीसीपी आउटर ऋषिपाल ने बताया कि आरोपी अमित कोई काम नहीं करता। वह रोशनपुरा में रहता है। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया गया है।