जानिए क्यों, एयर होस्टेस ने जड़ा पायलट को तमाचा?

0
जानिए क्यों, एयर होस्टेस ने जड़ा पायलट को तमाचा?

जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट पर एक एयर होस्टेस ने एक पायलट को तमाचा जड़ दिया। इतना हीं नहीं उस एयर होस्टेस उस पायलट का फोन भी जोर से जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।

पायलट ने भी ऐयर होस्टेस के साथ हाथापाई की। एयरपोर्ट सिक्युरिटी स्टाफ ने आखिरकार दोनों को शांत कराया। सिक्युरिटी स्टाफ ने दोनों को हिरासत में ले लिया और सांगानेर पुलिस स्टेशन को सूचना दे दी।

इसे भी पढ़िए :  इंसानियत फिर हुई शर्मसार, रेलवे के सिपाही ने चलती ट्रेन में किया बीमार महिला से बलात्कार

सांगानेर पुलिस स्टेशन के अधिकारी शिव रत्न गोदड़ा ने बताया है कि एयरपोर्ट पर दोनों के बीच कहासुनी होता देख शुरुआत में एयरपोर्ट सिक्युरिटी स्टाफ दोनों का अंदरुनी मामला समझ कर कुछ नहीं कह रहे थे। लेकिन दोनों के बीच बढ़ता विवाद को देखकर वहां के स्टाफ को एक्शन लेना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से काले कुबेरों में हाहाकार, सड़क किनारे कूड़े के ढेर में मिले 52 हजार रुपये

पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि दोनो के बीच किसी निजी बात को लेकर नोकझोंक हुई है। लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  पलनिसामी से नजदीकियां बढ़ा रही है बीजेपी, जानिए क्यों

Click here to read more>>
Source: ABP news