वीडियो: महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया इमाम, SP को दी धमकी

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक इमाम का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में इमाम एक महिला के साथ आपत्‍तिजनक हालत में दिख रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने इमाम पर रेप का आरोप लगाया है। आरोप है कि तंत्र-मंत्र के बहाने से वह कमरे में ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। आरोप लगने के बाद बिजनौर स्थित जामा मस्जिद चाहसिरी के इमाम मौलाना अनवारुल हक ने एसपी को धमकी देते हुए कहा कि अन्‍याय हुआ तो स्‍टार उतरवा दूंगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  कभी मछली पकड़ती थी ये लड़की, अब हैं इंटरनेशनल शूटर

मुजफ्फरनगर की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह कई दिनों से बीमार थी और इलाज के लिए मौलाना के पास आई थी। जिसके बाद इमाम ने भूत-प्रेत का साया बताकर उसे इलाज के लिए सहारनपुर के पास कलियर शरीफ ले गया। वहां मौलाना ने एक होटल में दो कमरे किराए पर लिए। एक कमरे में उसका पति था और दूसरे कमरे में मौलाना उसे अपने साथ ले गया।

इसे भी पढ़िए :  अपराधियों के लिए काला साबित हो रहा योगी शासन

महिला का आरोप है कि कमरे में मौलाना ने भूत उतारने के बहाने उसके कपड़े उतारने लगा। इस बीच पति को शक तो वो फौरन मौलाना के कमरे में पहुंचा दरवाजा खोलने पर उसने मौलाना और अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत पाया। जिसके बाद पति ने अपने पहचान के लोगों बुला लिया। जिसके बाद वहां पहुंचे लोगों ने मौलाना के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान उन्हीं में से किसी ने इसका वीडियो बना लिया।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ यात्रियों पर हमले के मुख्य आरोपी अबु इस्माइल को, सुरक्षाबलों ने उतारा मौत के घाट