कैग रिपोर्ट को लीक करने के आरोप में विजेन्द्र गुप्ता पर हो सकती है कार्रवाई

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कैग रिपोर्ट के कथित तौर पर लीक होने के मामले को सदन की विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। कैग की रिपोर्ट विज्ञापनों पर सरकारी खर्च को लेकर है।

इसे भी पढ़िए :  एयर इंडिया के विमान का टायर फटा, IGI पर आपात लैडिंग

विधानसभा अध्यक्ष ने यह कदम तब उठाया है जब उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अध्यक्ष से आग्रह किया कि कैग की रिपोर्ट सरकार को मिलने से पहले मीडिया को ‘‘लीक करने’’ के लिए भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़िए :  ओला-उबर की खत्म हुई हड़ताल, सरकार की तरफ से मिला मांगे पूरी होने का आश्वासन

बाद में गुप्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की सरकार विधानसभा से उनकी सदस्यता को रद्द करने की योजना बना रही है, क्योंकि कई मुद्दे पर वह इसे घेरने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  CAG रिपोर्ट – केजरीवाल ने विज्ञापन में फूंके जनता के पैसे