डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बाद अब राधे मां की बारी

0
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बाद अब राधे मां की बारी

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के बाद अब राधे मां की बारी आ गयी है। आपको बता दें कि, पंजाब के फगवाड़ा निवासी सुरेंद्र मित्तल ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर स्वंयभू देवी अवतार राधे मां के खिलाफ मामला दर्ज कराने की अपील की थी। जिसकी सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कपूरथला पुलिस को फटकार लगाई है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली की सबसे महंगी सौदेबाजी ! एक लाख रुपये में शख्स ने खरीदी एक बैग रद्दी

हाईकोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि अब तक इस मामले में FIR दर्ज क्यों नहीं हुआ है। सुरेंद्र मित्तल ने कुछ महीने पहले राधे मां के खिलाफ पंजाब पुलिस को शिकायत दी थी कि राधे मां उसको रात-बेरात फोन करके परेशान करती है और डरा-धमकाकर उसे अपने खिलाफ बोलने से रोकने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  जयललिता को देखने अस्पताल पहुंचे राज्यपाल, बोले- CM की सेहत में हो रहा सुधार

पुलिस को अब इस मामले में हाईकोर्ट के सामने 13 नवंबर से पहले जवाब देना है। पुलिस को यह भी बताना है कि इस मामले में आपराधिक मामला बनता है या नहीं। अगर आपराधिक मामला बनता है तो अब तक इस मामले में FIR दर्ज क्यों नहीं हुईं।

इसे भी पढ़िए :  एक बार फिर विवादो में फंसी राधे मां,चप्पल पहनकर पहुंची गंगा घाट

Click here to read more>>
Source: aaj tak