एक बार फिर विवादो में फंसी राधे मां,चप्पल पहनकर पहुंची गंगा घाट

0

राधे मां एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। जहां लोग गंगा घाट पर जाने से पहले जूते उतारते हैं वही राधे मां गंगा घाट पर जूते पहनने, पॉलिथीन की थैली से दूध चढ़ाने के मामले में विवादों में आई। हालांकि उनके भक्तों ने यह कहकर सफाई दी कि जूते कपड़े के थे।

इसे भी पढ़िए :  सलमान का नाम आते ही प्रियंका ने कन्नी काटी, कहा बेकार बातों पर नहीं देती ध्यान

राधे मां शनिवार को शहर से सटे सलेमपुर के पास हृदय विहार कालोनी में अपने अनुयायी मुकेश कुमार के यहां सत्संग में भाग लेने आई थी।रविवार की तड़के करीब चार बजे उन्होंने भक्तों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। भक्तों के साथ मां गंगा के जयकारे लगाते हुए उन्होंने सुख समृद्धि की कामना की।

इसे भी पढ़िए :  फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाए पूनम पांडे के बोल्ड सीन्स, आप भी देखिए

अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के कार्यकर्ताओं ने राधे मां और उनके अनुयायियों पर गंगा की मर्यादा के विपरीत आचरण करने का आरोप लगाया।रामघाट पर हुई बैठक में अध्यक्ष उज्जवल पंडित ने कहा कि जूते पहनकर गंगा घाट पर जाना निंदनीय है।

इसे भी पढ़िए :  भोपाल जेल कांड में बड़ा खुलासा, इस लापरवाही की वजह से जेल तोड़कर भागे थे 8 खूंखार आतंकवादी