ओवैसी ने सपा-बसपा पर उगला ज़हर, कहा अंकल-बुआ छोडो, अब तुम्हारे सामने खड़ा है तुम्हारा बाप

0
ओवैसी

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हो चुका है। सभी राजनीतिक दल इसे लेकर कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। यूपी के मुरादाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान औवेसी की जुबान ऐसी फिसली कि उन्होंने तमाम मर्यादाओं को ताक पर रखकर.. ख़ुद को अखिलेश यादव का बाप बता दिया। अखिलेश का नाम लिए बगैर ही ओवेसी ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाली और फिर ये आपत्तिजनक बयान दे डाला। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर ओवैसी ने कहा कि किसी को अंकल कहते हो, किसी को बुआ कहते हो, अरे उनको छोड़ो… अब तुम्हारे सामने तुम्हारा बाप खड़ा है।

इसे भी पढ़िए :  मुस्लिम चैनल होने की वजह से PEACE TV बैन, आत्मघाती हमला सही: जाकिर नाइक

जनसभा में ओवैसी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच मिलीभगत है।

इसे भी पढ़िए :  आज से शुरू हो रही है समाजवादी की प्रचार यात्रा, चुनावी रथ पर सवार होंगे सीएम अखिलेश

साल 2017 में उत्तर प्रदेश में अगले साल विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। इसको देखते हुए तमाम सियासी दलों ने कमर कस ली है। प्रदेश में कांग्रेस, बीएसपी, सपा और बीएसपी की रैलियां हो रही हैं। इन सभी दलों की नजर प्रदेश के मुस्लिम वोट बैंक पर रहती है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर हंगामा: संसद के शीत सत्र में स्थगन प्रस्ताव लाएगी माकपा