राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा- नोटबंदी से गरीबों पर पड़ी है जबरदस्त चोट

0
नोटबंदी

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार(23 दिसंबर) को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से गरीबों पर जबरदस्त चोट पड़ी है।

राहुल ने कहा कि नोटबंदी के कारण अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। लेकिन हमें दो मिनट भी सौ लोगों की याद में संसद परिसर में खड़ा नहीं होने दिया गया। जबकि हम सब लोगों को उनकी याद में एक साथ खड़े होकर शोक व्यक्त करना चाहिए था।

इसे भी पढ़िए :  ओपिनियऩ पोल का दावा - यूपी में सबसे बड़ी पार्टी होगी बीजेपी, सिर्फ़ उत्तराखंड में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी से सिर्फ तीन मांग की थी। कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और अनाज का सही दाम, लेकिन मोदी जी ने हमारी अपील को नजरअंदाज कर दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने  पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने लोगों से मनरेगा छीन लिया। हिंदूस्तान के मजदूरों का मजाक उड़ाने हुए कहा कि वे गड्ढे खोदते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना, नोटबंदी से राहुल और ममता की उड़ गई है रातों की नींद

राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उनके सवालों के जवाब देने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने उनसे दो तीन सवाल पूछे जिसके जवाब नहीं दिए गए लेकिन जो सवाल पूछ रहे थे उसका मजाक उड़ाया गया।

इसे भी पढ़िए :  सोने के दामों में जबरदस्त गिरावट, नोटबंदी के बाद पहली बार 27,500 पहुंचा गोल्ड

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत को दो भागों में बांट रखा है। एक तरफ हिंदुस्तान के सुपर अमीर एक प्रतिशत लोग यानि 50 परिवार हैं, वहीं दूसरी तरफ 99 फीसदी गरीब लोग हैं। पिछले ढाई साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने 1 फीसदी लोगों को फायदा पहुंचाया है।