भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, रेड अलर्ट जारी

0
भारी बारिश की वजह से उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से लगातार भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जगह-जगह रास्ते टूटे हुए है और वहीं मैदानी जिले हरिद्वार की नदियां उफान पर है। लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के मथाना गांव में बाढ़ जैसे हालात बन रहे है। यहां सोनाली नदी में ज्यादा पानी आ जाने की वजह से खेतों के तटबंध का लगभग 15 मीटर का हिस्से में पानी घुस गया है, जिसकी वजह से गांव पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बाबा रामदेव ने हरिद्वार में किया मतदान लेकिन नहीं दिखे बीजेपी का साथ! बाबा के बयान से बीजेपी हैरान

प्रशासन और SDRF की टीम भी सभी जरूरी व्यवस्था के साथ मौके पर पहुंच गई है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो नदियों के पानी को रिहायशी इलाकों में जाने से रोकना काफी मुश्किल हो जाएगा। साथ ही बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम की यात्रा भारी बारिश की वजह से पिछले 2 दिनों से बाधित है। यात्रा के लिए जाने वाले मार्ग पर पहाड़ टूटने का खतरा है। लामबगड़ में भूस्खलन के चलते गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है, जिसके चलते यात्री पैदल ही अपना सफर पूरा कर रहे है।

इसे भी पढ़िए :  बज गया चुनावी बिगुल :पांच राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान, यूपी पर टिकीं सबकी निगाहें, किसका क्या होगा अंजाम ? चुनावों पर खास चर्चा COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

अगले 48 घंटे तक उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ख़ासतौर से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चमोली जिले को अलर्ट पर रखा गया है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई : जरूरी काम न हो तो, अपने घरों में हीं रहें : देवेंद्र फड़णवीस

Click here to read more>>
Source: aaj tak