कश्मीर में जारी है हिंसा, अब तक 1500 पुलिसकर्मी जख्मी

0

हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर घाटी में भड़की हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। कई जगह से वारदात की खबरें आ रही है।

एसएसपी श्रीनगर के निजी सुरक्षा अधिकारी शफाकत अहमद को प्रदर्शनकारियों ने 14 जुलाई को घेर कर पीटा। प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन को आग के हवाले कर दिया और जानबूझकर आंखों पर चोट पहुंचाई। शफाकत का श्रीनगर स्थित आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी आंखों में गंभीर चोट आई हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के दौरान अतिरिक्त काम करने वाले बैंक कर्मियों के लिए ओवरटाइम की मांग

सरकारी आंकड़े के मुताबिक, कश्मीर में बीते 10 दिनों से जारी हिंसा के चलते अब तक 2000 आम नागरिक और 1500 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। इनमें से जो ज्यादा गंभीर हैं उनका इलाज आर्मी अस्पताल में चल रहा है। ब्रिगेडियर एम.एस. तेवतिया ने कहा, ’28 सीआरपीएफ जवानों का ऑपरेशन किया जा चुका है, जों गंभीर रूप से जख्मी थे।’ उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी का ऑपरेशन करने में डॉक्टरों को 8 घंटे लग गए। उनके चेहरे पर कई फ्रैक्चर थे।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की दो टूक- भारत का अटूट हिस्सा है PoK

घाटी में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच छिड़ी झड़प की वजह से तनाव बढ़ता जा रहा है। जिसके शांत होने में लंबा वक्त लग सकता है।

इसे भी पढ़िए :  बीफ फेस्ट बवाल मामला: केरल सरकार जल्द बुला सकी है विधानसभा का विशेष सत्र