मन की बात: मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा उकसाने के बावजूद जनता ने नहीं दिया इनका साथ

0
मन की बात
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साल की अपनी अंतिम मन की बात में विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गईं लेकिन देश की जनता ने सरकार का साथ दिया। पीएम ने कहा कि जबतक जनता का साथ मिलेगा तबतक ऐसे लोगों से लड़ना बहुत आसान है।

इसे भी पढ़िए :  राज्यसभा में गैस सब्सिडी पर घिरी मोदी सरकार, विपक्ष ने किया हंगामा

‘जनता के सहयोग से पकड़े गए ब्लैक मनी वाले’
मोदी ने बताया कि बार-बार नियम बदलने के मामले में सरकार जनता से फीडबैक लेती है और जो नियम बदलते हैं वह उन्हीं के आधार पर बदला जाता है। पीएम ने कहा कि ब्लैक मनी पर कार्रवाई और इसमें पकड़े गए लोगों को जागरूक नागरिकों द्वारा दी जा रही जानकारी के आधार पर पकड़ा गया है। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की तो अभी शुरुआत है और यह पूर्णविराम नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  RBI ने दिखाई नरमी, NRI 30 जून तक जमा करा सकते हैं पुराने नोट

मन की बात में पीएम मोदी ने कैशलेस भारत पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि कैशलेस लेनदेन से देश को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि देश की भलाई के लिए जो भी सही है वह हमारी प्राथमिकता है। पीएम ने कहा, थकने और रुकने का सवाल ही नहीं है। मुझे 125 करोड़ देशवासियों का साथ है अब रुकने का तो सवाल ही नहीं है।’
अगले पेज पर पढ़िए – ग्राहकों को इनाम की सौगात

इसे भी पढ़िए :  बड़बोले काटजू के निशाने पर अब सुप्रीम कोर्ट, कहा: पेश होने को तैयार, लेकिन क्या संविधान इसकी इजाजत देता है
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse