आजम खान ने यूपी की जनता को बताया ‘एहसान फरामोश’

0
आजम खान

लखनऊः अक्सर राजनीतिक विरोधियों पर तल्ख अंदाज में निशाना साधने वाले आजम खान इस बार जनता पर ही बरस पड़े। विवादित बयान देते हुए जनता को एहसान फरामोश बता दिया। कहा कि जनता विकास कराने वालों को धूल चटा देती है। यह बातें उन्होंने यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

इसे भी पढ़िए :  आयकर विभाग ने जब्त किए 10 करोड़ रुपये, पढ़िए कहां छिपा कर रखे थे, जानकर हैरान रह जाएंगे

इंडिया संवाद वेबसाइट की खबर के मुताबिक आजम खान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी को भी जनता ने धूल चटा दी थी। जबकि उन्होंने प्रदेश का बहुत विकास किया था। अखिलेश सरकार को विकास के मोर्चे पर कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। अब जनता की जिम्मेदारी है कि वह अखिलेश को फिर सरकार बनाने का मौका दे। आजम ने कहा कि आम जनता अखिलेश को सीएम से भी बड़ी कुर्सी पर बैठने का इंतजार कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  ये आदमी मौत मांग रहा है – वजह जान कर आपका खून खौल जाएगा

आजम खान ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता के पैसे को ही रद्दी में बदलने का काम कर दिया। डर लग रहा कि कहीं गहनों की जांच के लिए कोई नया फरमान न आ जाए।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात विधानसभा ने 44 कांग्रेस विधायकों को किया निलंबित, दलितों के हक में उठाई थी आवाज़