VIDEO: फिर विवादों में घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, PA से बंधवाया जूते का फीता   

0
फोटो: साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। सिद्धारमैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक व्यक्ति से अपने जूते के फीते बंधवाते नजर आ रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, जो व्यक्ति फीते बांध रहा है वह सीएम का पीए(पर्सनल असिस्टेंट) है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने बेंगलुरु में किया 'इंदिरा कैंटीन' का उद्घाटन

विवाद बढ़ता देख मुख्यमंत्री कार्यालय को तत्‍काल इस पर सफाई देनी पड़ी। सीएमओ ने कहा कि जो व्यक्ति उनके जूते का फीता बांध रहा था, वह सीएम कार्यालय का कोई कर्मचारी या सदस्या नहीं, बल्कि मुख्‍यमंत्री का रिश्तेदार था। इसके बाद रविवार को सीएम ने अपने सफाई में कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि कोई मुझे जूते पहना नहीं रहा था। जब मेरे एक रिश्तेदार जूते देखने के लिए झुके तभी फोटो खींच लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  आज पानी-पानी हो जाएगी मुंबई! अलर्ट जारी

आपको बता दें कि सिद्धरमैया का विवादों से नाता गहरा है। अभी कुछ दिन पहले सीएम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कश्मीर के सियाचीन को चीन का हिस्सा बता दिया था। विवाद बढ़ने के बाद उन्हें पोस्ट हटाना पड़ा था। इसके उन्होंने गलतफहमी का हवाला दिया था।

इसे भी पढ़िए :  कार्ड नहीं अब हाथ में बंधी इस घड़ी से दिल्ली मेट्रो में कर सकेंगे पेमेंट

अगले स्लाइड में देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse