चार घंटे बैंक की लाइन में खड़े रहकर भी नहीं मिला कैश, बुजुर्ग की मौत

0
उत्तर प्रदेश
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रूपये निकालने के लिये बैंक के आगे कतार में खड़े एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की ग़श खाकर गिरने से मृत्यु हो गयी। बताया गया कि वह पिछले चार घंटो से भी अधिक कतार में लगा हुआ था।

 

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के निवासी 70 वर्षीय गरजू चौधरी कल सहतवार कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रूपये निकालने गये थे। वह कतार में खड़े थे, तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर गये और उनकी तत्काल मृत्यु हो गयी। बताया गया कि वह पिछले चार घंटो से भी अधिक कतार में लगे हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  रामपुर छेड़छाड़ मामला : मीडिया के सामने आई पीड़ित लड़की, बताया पूरा सच

 

भाषा की खबर के अनुसार, उन्होंने बताया कि कतार में खड़े अन्य लोगों के हस्तक्षेप से बैंक शाखा प्रबन्धक ने मृतक की पत्नी को धन का भुगतान कराया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

इसे भी पढ़िए :  कैशलेस ट्रांजेक्शन पर सवाल: पेटीएम करने वाले सावधान,पूरा अकाउंट हो सकता है खाली! पढ़िए-कैसे बचें ?

 

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एऩ. एस. ने बताया कि उन्होंने इस मामले में संबंधित उपजिलाधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  साइकल पर सस्पेंस बरकरार : चुनाव आयोग के सामने दोनों पक्षों ने रखे तर्क, फ्रीज हो सकती है साइकल

 

अगली स्लाइड में देखें वीडियो !

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse