भारत को चीन के बराबर आने में सालों लगेंगे: आरबीआई गवर्नर

0

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा है कि चीन के बराबर प्रति व्यक्ति जीडीपी लाने में भारत को वर्षों लगेंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती संस्थान के परिचर्चा में भाग लेने आए राजन ने कहा कि भारत को चीन के प्रति व्यक्ति जीडीपी के स्तर को प्राप्त करने के लिए अभी काफी लंबा सपर तय करना होगा। जिसके लिए देश को लगातार कई वर्षों तक मजबूत वृद्ध की जरूरत होगी।
वेश्विक नरमी से निपटने के लिए के लिए रूपए की अवमूल्यन की संभावना के बारे में एक सवाल पर आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रूपए का मुद्दा काफी जटिल है। कुछ लोग मानते हैं कि निर्यात बढ़ाने के लिए रूपए का अवमूल्यन होना चाहिए। अवमुल्यन के कड़ाई के साथ कई तरीके होते हैं, लेकिन इनमें से बहुत से तरीकों के लिए वित्तीय प्रणानी में उल्लेखनीय कारवाई की जरूरत है। जिनका इस्तेमाल हमारे पड़ासी देशों ने लंबे समय तक किया है। उन्होंने कहा कि इसके कई विपरीत प्रभाव भी हैं। जब आपको आयात के लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा तो देश की मुद्रास्फीति बढ़ जाएगी। आपको तेल के अधिक भुगतान करना पड़ेगा। जिसका मुद्रास्फीति पर असर होगा। आगे राजन ने कहा कि इससे आपको अवमुल्यन से मिलने वाला लाभ समाप्त हो जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर RBI गवर्नर ने कहा- लोगों की तकलीफ कम करने का कर रहे हैं काम