तिब्बत में हिमस्ख्लन ने मचाई भारी तबाही

0

दिल्ली
तिब्बत में हिमस्ख्लन ने रटोग जिले में काफी तबाही मचाई है। दक्षिणी पश्चिमी तिब्बत के इस क्षेत्र में हिमस्ख्लन ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है। इस हिमस्खलन में नौ लोगों के साथ-साथ सैकड़ों याक और भेड़ों की मौत हो गई। तिब्बत के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हिमस्खलन में मारे गए लोग राजधानी ल्हासा से 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित रटोग जिले के डुंगरू गांव के निवासी थे।

इसे भी पढ़िए :  'भूत' से इस कदर डरे ब्राजील के राष्ट्रपति कि छोड़ दिया अपना घर

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की प्रांतीय सरकार के अनुसार, रविवार को हुए हिमस्खलन में 350 से अधिक भेड़ और 110 से अधिक याक दफन हो गए।

इसे भी पढ़िए :  सीरिया में शांति के प्रति रूस की प्रतिबद्धता पर है संदेह: बराक ओबामा

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हिमस्खलन के बाद आसपास के ग्लेशियरों में दरारें पड़ गई हैं और बचाव दल इस बात को लेकर चिंतित है कि और अधिक हिमस्खलन हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  ब्राजील की जेलों में हिंसा जारी, अबतक 100 से ज्यादा कैदियों की मौत