सपा में घमासान, टिकट बंटवारे से नाराज अखिलेश ने सरकार से बाहर किए दो मंत्री

0
समाजवादी पार्टी
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: टिकट बंटवारे से नाराज उत्तर प्रदेेश के सीएम और मुलायम सिंह के पुत्र ने अपने मंत्रीमंडल से दो दर्जा प्राप्त मंत्रियों को सरकार से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

दोपहर में सपा सुप्रीमो ने अखिलेश यादव के करीबियों का टिकट काट दिया तो रात होते होते अखिलेश ने भी अपने तेवर दिखा दिए। अखिलेश यादव ने सुरभि शुक्ला और उनके पति संदीप शुक्ला को राज्यमंत्री पद से किया बर्खास्त कर दिया है। सुरभि के पति को मुलायम सिंह ने आज ही टिकट दिया था।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र निकाय चुनाव के तीसरे चरण में बीजेपी पर कांग्रेस भारी, तीनों चरणों में बीजेपी सबसे आगे

मुलायम सिंह ने आज ही 325 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें अखिलेश के कुछ करीबियों का पत्ता काट दिया गया है। अपने समर्थकों में नाराजगी को देखते हुए अखिलेश यादव ने कहा है कि वे नेता जी से इस बारे में बात करेंगे। अखिलेश ने ऐसे विधायकों को कल सुबह 11 बजे बुलाया है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र और ममता सरकार में टकराव जारी, बंगाल व्यापार शिखर सम्मेलन में नहीं गए जेटली
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse