चुनावी फायदे के लिए गुजरात और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं को दोहरा सकती है भाजपा: आजम खान

0
गुजरात दंगा

दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने आज कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने फायदे के लिए गुजरात और मुजफ्फरनगर जैसी घटनाओं को दोहरा सकती है।
मंगलवार की शाम को मुजफ्फरनगर में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राम मंदिर मुद्दे पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण की और राज्य में तनाव पैदा करने की कोशिश कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  पाक के खिलाफ आप ने निकाला मार्च, 7 विधायक अरेस्ट

उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दा उच्चतम न्यायालय में लंबित है और न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि वे न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन कुछ लोग इस मुद्दे को फिर से सुलगाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के मंत्री ने उड़ाई कानून की धज्जियां, गाड़ी पर नंबर की जगह लिखा 'BOSS'

मुजफ्फरनगर के प्रभारी खान ने यहां जिले की योजना से संबंधित एक बैठक में भाग लिया। 2016-17 की योजना के लिए 278 करोड़ र. का बजट पारित किया गया है।
 

इसे भी पढ़िए :  सपा के झगड़े से परेशान 9 साल के बच्चे ने खाया जहर, अखिलेश की फिल्म का था हीरो