आईएएस अधिकारी ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, वजह जानकर अः जाएंगे हैरान

0
आईएएस अधिकारी

यूपी कैडर के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव दुबे ने अपने निवास स्थान पर गुरुवार (29 दिसंबर) को फांसी लगाकर कथित रूप से सुसाइड कर लिया।

 

पुलिस का कहना है कि संजीव दुबे का शव परिजनों ने उनके 14, गौतमपल्ली स्थित आवास पर देखा। दुबे 1987 बैच के आईएएस अधिकारी थे और होमगार्ड विभाग में प्रधानसचिव के रूप में नियुक्त थे। वह विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दुबे ने अपने सुसाइड नोट में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को आत्महत्या का कारण बताया है। उन्हें ऑस्टियोपोरोसिस सहित अन्य कई गंभीर और दर्दनाक स्वास्थ्य समस्याएं थीं।

इसे भी पढ़िए :  आजम खान ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा नकली मुस्लिम महिलाओं को बुरका पहनाकर पेश कर रही बीजेपी

 

 

उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि बीमारी के कारण वह कई महीने से अवसादग्रस्त थे। पुलिस के अनुसार, दुबे ने देर सुबह तक जब आवास का दरवाजा नहीं खोला, तब मामला सामने आया। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है। पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद और मुख्य सचिव राहुल भटनागर उनके आवास पर गए।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश ने टिकट दिया, शिवपाल ने काट दिया , पढ़िए फिर क्या हुआ