सुलह की कोशिशें तेज, मुलायम से मिलने पहुंचे अखिलेश

0
समाजवादी पार्टी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाजवादी पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी दो धड़ो में बंट गया है। इस बीच कलह को कम करने की भी कोशिशें हो रही हैं। लखनऊ में अखिलेश यादव अपने पिता और पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के घर उनसे मिलने पहुंचे हैं।इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मुलायम सिंह के खेमे से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खेमे ने बातचीत की है। कहा जा रहा है कि इसके बाद मुलायम सिंह ने अपने खेमे से बात कर बाकी नेताओं से राय ली थी। उन्होंने पार्टी से निकाले गए सांसद अमर सिंह से भी इस बारे में राय ली थी।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस सांसद की गिरफ्तारी से गुस्साए TMC के कार्यकर्ताओं ने किया बीजेपी नेता के घर पर हमला

आज सुबह मुलायम सिंह यादव लखनऊ  के लिए रवाना  हुए थे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने सुलह के लिए बेटे अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत भी की है। दूसरी ओर शिवपाल यादव भी लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। वहीं अमर सिंह ने भी बाप-बेटे के साथ आने का समर्थन किया था। वहीं यूपी के शहरी विकास मंत्री आजम खां ने कहा है कि सुलह की सारी कोशिशें जारी रहेगी। बातचीत के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं, समाजवादी पार्टी में सब मुमकिन है।

इसे भी पढ़िए :  सेना ने धवस्त किए दुश्मन के हौसले, एक ही रात में उड़ा डालीं पाकिस्तान की तीन चौकियां, 8 की मौत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse