मायावती ने नोटबंदी को बताया भारत का काला अध्‍याय, सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। बसपा प्रमुख मायावती ने मंगलवार(3 जनवरी) पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नोटबंदी के फैसले को आजाद भारत का काला अध्याय बताते हुए कहा कि अच्छे दिन के आसार बहुत कम दिख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी को कोई भुला नहीं पाएगा। देश की जनता में इसको लेकर चिंता है। लेकिन भाजपा को अपने बहुमत का अहंकार है। भगवान से यही प्रार्थना है कि 2017 में मोदी जी को सद्बुद्धि मिले।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव 2017: इस उम्मीदवार ने अर्थी पर बैठकर मांगे वोट, चुनावी नारा है -'राम नाम सत्य है'

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए मायावती ने जातिवार टिकटों का ऐलान कर दिया है। मायावती ने राज्य के सभी 403 सीटों का जातिवार ब्योरा पेश किया। जिसमें 87 सीटों पर दलित, 97 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से PM मोदी की जान को खतरा: रामदेव

वहीं एससी को 87, मुस्लिम को 97, ओबीसी को 106 और अगड़ी जाति के 113 उम्मीदवार हैं। अगड़ी जातियों में 66 टिकट ब्राह्मणों को, 36 कायस्थ और 11 वैश्य और पंजाबी समाज के लोगों को दिए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  समझ से परे है शिवपाल का नई पार्टी बनाने का ऐलान: रामगोपाल यादव

आगे पढ़ें, पैसे निकालने की मिले आजादी

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse